फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के लिए लोगों को जागरुक करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। सबरहद गांव स्थित जामिया फारुकिया मदरसा में सोमवार को तालीमी बेदारी कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में शिक्षा के प्रसार पर बल दिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे हेरा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर तारिक आजम ने कहा कि आज शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा हुई है लेकिन अभी इस दिशा में और काम करने की जरूरत है। ईडेन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक परवेज आलम भुट्टो ने कहा कि अभिभावक स्कूलों में बच्चों का दखिला कराने के बाद अपनी जिम्मेदारी भूल जाते हैं। पर तालीम की जितनी जिम्मेदारी अध्यापक की है, उतनी ही अभिभावक की भी है। मदरसा के प्रबंधक डा. गयासुद्दीन हाशिमी ने कहा कि मुल्क की तरक्की के लिए तालीम हासिल करना बेहद जरुरी है। शकील अहमद सबरहदी व मौलाना तौफीक अहमद आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. ग्यासुद्दीन ने किया। वकार आलम, शाहिद सिद्दीकी, सरवर एडवोकेट, डा. अतीक अहमद, जाहिद खान, राफे खान, फरीद अहमद, मो. इमरान, जमीरुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें