फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहायों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। भभौरी गांव में शनिवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गांव के दो सौ जरूरत मंदो को विदेश मंत्रालय के अंडर सिक्रेटरी डा. वेद प्रकाश सिंह ने अपनी माता की पुण्यतिथि पर जरूरत मन्दों को कम्बल वितरित किया। उन्होंने कहा कि असहायों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। मानव सेवा से बढ़कर कोई और काम नहीं है। कम्बल पाकर जरूरत मन्दो के चेहरे खुशी से खिल गए। ग्राम प्रधान शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि ठंड के दिनों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कम्बल का वितरण करना स्वयं को सुखद अनुभूति का एहसास करा रहा है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्रतिनिधि व कम्बल वितरण समारोह के आयोजक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्य से समाज को नई दिशा मिलती है और सक्षम व संपन्न वर्ग के लोग इस प्रकार के कार्यक्रम को लेकर सजग हो जाते है। प्रारम्भ में स्व. प्रभावती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर धर्मराज सिंह, डा. समर बहादुर सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, शिव प्रकाश सिंह झल्लर, हृदय नारायण सिंह, पंकज सिंह, विनय सिंह, प्रदीप सिंह, बमभोले सिंह, दिनेश सिंह, प्रधानाचार्य राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें