फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों को खोलने की तैयारी शुरु,16 से होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। किसानों से गन्ना खरीदने के लिए क्रय केंद्रो को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। क्रय केंद्र स्थल की सफाई कराने व कांटा सहित अन्य आवश्यक सामानों की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य शुरूकर दिया गया है। जिले में गन्ना की खरीद 16 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए कुल 16 क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं। वहीं गन्ना खरीदने का लक्ष्य सात लाख कुंतल रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में गन्ने की खेती लगभग 10 हजार किसानों द्वारा की जाती है। इन किसानों द्वारा कुल तीन हजार 289 हेक्टेयर भूमि में गन्ने की खेती की जाती है। लगभग चार हजार किसानों द्वारा हर वर्ष गन्ना बेचा जाता है। बजरंग नगर, महराजगंज, शंभूगंज, मुफ्तीगंज, गुलालपुर, खुटहन, सरायमोहिद्दीनपुर,ताखा, सुईथाकला, पवई प्रथम,खुद्दीनपुर, पवई द्वितीय, बदलापुर, चमावां, दीदारगंज, माहुल में गन्ना क्रय केंद्र खोला जा रहा है। क्रय केंद्रों की सफाई करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही इलेक्ट्रानिक कांटा, पीने के पानी की सुविधा व गन्ना बेचने वाले किसानों की सूची चस्पा करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा तराजू व बांट की भी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इलेक्ट्रानिक कांटा से असंतुष्ट किसानों का गन्ना तराजू व बांट से तौला जाएगा।

1.17 लाख कुंतल बढ़ा गन्ना खरीद का लक्ष्य
जौनपुर। जिले में पिछले वर्ष से इस साल एक लाख 17 हजार कुंतल गन्ना खरीदने का लक्ष्य बढ़ा है। पिछले वर्ष पांच लाख 83 हजार कुंतल गन्ना खरीदने का लक्ष्य था। जबकि इस साल सात लाख कुंतल गन्ना खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कोट:
जिले में 16 नवंबर से गन्ना खरीद करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए क्रय केंद्रो को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। गन्ना खरीदने के लिए क्रय केंद्रों की सफाई व कांटा आदि की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

हुदा सिद्दीकी , जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें