खुटहन। क्षेत्र के उसरौली सहाबुद्दीनपुर गॉव की रामलीला में गुरुवार को पहले दिन पंडित सुभाष चंद्र पांडेय के द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चना के साथ शुरू रामलीला शुरू कराई। रामलीला का उद्दघाटन गांव के प्रधान युवा भाजपा नेता राजन मिश्रा ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध रामलीला विगत 20 वर्षो से लगातार होती आ रही है। भूमि से प्रकट हुई माता जानकी तथा मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम का अयोध्या मे जन्मोत्सव होते ही दर्शकों द्वारा माता जानकी और श्रीराम के जयघोष से सम्पूर्ण पंडाल गुंजायमान हो उठा। गॉव की महिलाओं ने खुश होकर सोहर गीत गाना शुरू कर दिया। अंत में विधिवत आरती के साथ मंच का समापन हुआ। संचालन प्रियतोष पाण्डेय पवन ने किया। इस अवसर पर राधेश्याम उपाध्याय, बद्री प्रसाद पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, अरविंद तिवारी पंडित आचार्य अजय महराज ,हमेश चंद पांडेय, कोषाध्यक्ष संगम पांडेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।