फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जहां मौत का फरिश्ता इजाजत ले, वो है मोहम्मद का घर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। हजरत मुहम्मद की वफात व उनके बड़े नवासे इमाम हसन की शहादत के मौके पर शहर में 28 सफर का जुलूस निकाला गया। अंजुमनों ने नौहा मातम किया।
मौलाना जावेद हुसैन नजफी ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि इस्लाम ने हमेशा कुर्बानी देना सिखाया है ना कि किसी की जान लेना। डॉ. मेहर अब्बास, मिर्जा शजर अब्बास ने अजादारों का स्वागत किया। अंजुमन जाफरी के नेतृत्व में नगर के मखदूम शाह अढ़न मोहल्ला स्थित इमाम बारगाह सिब्तैन खां से जुलूस निकाला गया। ताजिया, शबीहे ताबूत व अलम मुबारक के साथ नगर की सभी अंजुमनों ने नौहा-मातम किया। जुलूस अपने कदीमी रास्ते से होता हुआ कोतवाली चौराहे पहुंचा जहां जंजीर और कमा का मातम किया। इसके बाद सदर इमाम बारगाह पर जाकर शबीहे ताबूत, अलम को ठंडा किया गया। सोजख्वानी सवाब हैदर व उनके हमनवां ने की। डा. सैय्यद कमर अब्बास ने मजलिस को खेताब किया। मजलिस के बाद शबीहे अलम, ताबूत व ताजिया उठाया गया। इसके हमराह अंजुमनों ने नौहा पढ़ा और मातम किया। मखदूम शाह अढ़न से उठा यह जुलूस अपने कदीमी रास्तों से गुजरता हुआ कोतवाली तिराहे पर पहुंचा जहां जंजीर और कमा का मातम किया गया। जुलूस मल्हनी रोड होते हुए सदर इमाम बारगाह बेगमगंज पहुंचा जहां तुर्बत व ताबूत को सुपुर्द ए खाक किया गया। इसी क्रम में वास्ती हाउस स्थित इमाम बारगाह में भी मजलिस हुई। इसके बाद तारीखी जुलूस उठाया गया जिसके हमराह अंजुमन सज्जादिया मुफ्ती मोहल्ला ने नौहा मातम किया। बारादुअरिया मोहल्ला स्थित मरकजी चौक पर जुलूस का अयोजन किया गया। चौक पर रखा ताजिया उठाया गया। जुलूस के हमराह अंजुमन अजादारिया नौहा मातम करते हुए सदर इमाम बारगाह तक गई जहां ताजिए को सुपुर्दे खाक किया गया। इसी क्रम में बख्शा क्षेत्र के रन्नो व कर्तिहां गांव में 28 सफर का कदीमी जुलूस अपने रेवायती अंदाज में निकाला गया। इसके पूर्व सभी गांवों के इमामबाड़ों में मजलिसें आयोजित हुई। जिसके बाद शबीहे ताबूत इमामचौक पर रखा गया। मंगलवार की सुबह सभी गांव के लोग अपनी-अपनी अंजुमनों के साथ नौहा व मातम करते हुए उत्तर पट्टी स्थित कर्बला पर पहुंचे जहां जुलूस ठंडा किया गया। इसी क्रम में कर्तिहा गांव में भी जुलूस का आयोजन हुआ। स्थानीय अंजुमन द्वारा नौहा मातम के साथ जुलूस कर्बला पहुंच कर ठंडा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें