जौनपुर। जिले में 31 सफाईकर्मी ऐसे हैं जो अपना काम नहीं कर रहे हैं। इनमें से 25 सफाईकर्मी जिला पंचायत राज कार्यालय से लेकर ब्लाक मुख्यालय पर तैनात हैं और बाबू का काम कर रहे हैं। छह सफाई कर्मी अधिकारियों के आवास व वाहन की शोभा बढ़ा रहे हैं।
जिले में कुल 3309 राजस्व गांव है और 3340 सफाईकर्मी तैनात हैं। इसमें से 31 सफाई कर्मी ऐसे हैं, जिनकी तैनाती तो राजस्व गावों में हैं लेकिन वे गावों में नहीं जाकर दफ्तरों में बाबू का काम कर रहे हैं। इसमें 20 सफाईकर्मियों से बाबू का काम लिया जा रहा है जबकि पांच जिला पंचायत राज कार्यालय में तैनात हैं और छह अफसरों का वाहन चलाते हैं। डीपीआरओ सभाजीत पांडेय का कहना है कि कंप्यूटर आपरेटरों की कमी के कारण सफाई कर्मचारियों को कार्यालयों में लगाया गया है।