फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में साथी से दुव्र्यवहार पर भड़के अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। कोर्ट के आदेश पर कार रिलीज कराने थाना नेवढिय़ा पहुंचे दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता सुरेंद्र मिश्र के साथ नेवढिय़ा थाने के एसआई ने दुव्र्यवहार किया। आरोप है कि थाने में खड़ी कार के कई पार्ट्स भी गायब कर दिए गए हैं। घटना से गुस्साए अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। पुलिस अधीक्षक से आरोपी एसआई श्रीकांत प्रसाद के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुरेंद्र मिश्र ने संघ के पदाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया कि 17 सितंबर 2018 को नेवढिय़ा थाना क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना के मामले में उनकी अल्टो कार थाने में बंद थी। सभी रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को कोर्ट ने गाड़ी रिलीज का आदेश दिया।रविवार को जब वह गाड़ी रिलीज कराने थाना नेवढिय़ा पहुंचे और रिलीज के पूर्व अपनी गाड़ी को चेक किया तो उसमें से एक टायर व गाड़ी के कुछ पार्ट्स गायब थे।नेवढिय़ा थाना के एसआई ने इसके बावजूद जबरन उन पर गाड़ी की सही हालत में रिसीविंग कराने एवं गाड़ी ले जाने का दबाव बनाया।जब उन्होंने गाड़ी के पार्ट गायब होने का हवाला देते हुए गाड़ी ले जाने से इनकार किया तो उनके साथ दुर्व्यवहार कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें