सतहरिया। धनतेरस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर सभागार में रविवार को भगवान धनवंतरी जयंती समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें प्रर्दशनी में वैद्दों ने रखे गए जड़ी बूटियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुर्वेदाचार्य डां शिवकुमार मिश्र ने भगवान धनवंतरी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
आयुर्वेदाचार्य डा. शिवकुमार मिश्र ने कहा कि निरोगी जीवन जीने के लिए आयुर्वेद रामबाण है। इसमें सबसे खास बात यह है कि इस चिकित्सा विधि के उपचार में कोई साइड इफेक्ट का भय नहीं रहता है।इसी क्रम में वैद्दो ने डां एसपी सिंह व डा केएन मिश्रा ने आयुर्वेद चिकित्सा पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैद्यराज डा. गंगाधर द्विवेदी व संचालन द्विजेंद्र त्रिपाठी ने किया। आयोजक वैद्यराज शीतला प्रसाद मिश्र ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राम लला पांडेय सहित महेंद्र, विजय शुक्ला, गीरीश शर्मा, कृष्ण गोपाल जायसवाल, चेयरमैन शिवगोविंद साहू, सीता पटेल, अशोक मिश्रा, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, रामचंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।