बक्शा। क्षेत्र के उमरछा गांव में सलहूबीर परिसर में आयोजित अंतरजनपदीय दंगल प्रतियोगिता में कुल 47 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। आधा दर्जन से अधिक कुश्ती बराबरी पर छूटी। कौलिया के शिवम ने वाराणसी के मनोज को पटखनी दी। सर्वेश कौलिया ने पप्पू बहौरा को चित्त किया। मुस्तफाबाद के हिमांशु ने विकास कोनिया को, श्यामकेश ने मोहम्मद को तो आशीष बढ़ौना ने सूरज को पराजित किया। इसी तरह रामपुर नद्दी के रामसामुझ व धर्मापुर के राजबहादुर पहलवान, शिवम व सिकन्दर पहलवान, बुलेट कौलिया व धीरज गड़वारेबीर, बहरीपुर के एक हत्थे पहलवान राम सिंह व वाराणसी के मनोज पहलवान व जौनपुर की महिला पहलवान सपना व भदोही की पुष्पा पहलवान की जोड़ी बराबरी पर छूटी। प्रतियोगिता की सबसे ज्यादा संतलाल पहलवान की ग्यारह हजार की इनामी कुश्ती नहीं हो सकी। दंगल का उद्दघाटन कम्युनिष्ठ नेता ऊदल यादव ने किया। दंगल रेफरी सुभाष पहलवान रहे।