जौनपुर। राज्यपाल राम नाईक पांच नवम्बर को पूर्वान्ह 8.40 बजे राजभवन लखनऊ से कार द्वारा हेलीपैड-लामार्टिनियर कालेज ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे। 8.45 बजे हेलीपैड-लामार्टिनियर कालेज ग्राउंड पहुचेंगे। 8.50 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर हेलीपैड वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर 9.50 बजे हेलीपैड पर पहुचेंगे। 9.55 बजे कार द्वारा दीक्षांत समारोह कार्यक्रम स्थल वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर में पहुचेंगे। 10 बजे से लेकर 12.25 बजे तक दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 12.35 बजे कार द्वारा हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। 12.40 बजे हेलीपैड पर पहुचेंगे तथा 12.45 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा लामार्टिनियर कालेज ग्राउण्ड हेलीपैड लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। 13.45 बजे लामार्टिनियर कालेज ग्राउण्ड हेलीपैड पर पहुचेंगे,जहां से कार द्वारा राजभवन के लिए जाएंगे।