बक्शा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को धनियांमऊ भोलानगर मंदिर से पथ संचलन कर अपनी शक्ति का बोध कराया। पथ संचलन से पूर्व स्वयं सेवकों को समाज व राष्ट्रहित का अहसास कराया। मंदिर से पथ संचलन निकाल कर संघ ने बाजार भ्रमण कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। स्वयं सेवक अनुशासनबद्ध तरीके से कदम से कदम मिलाते हुए अनुशासित तरीके से करते पथ संचलन यात्रा निकाली तो उनके अनुशासन को देख हतप्रभ रह गए।
संघ कार्यकर्ता जैसे ही बाजार पहुँचे बाजारवासियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। दिन में करीब दो बजे आरएसएस के कार्यकर्ता मंदिर परिसर में एकत्र हुए, जहां से संघ कार्यकर्ताओं को संबोधन पश्चात पथ संचलन यात्रा निकली। कार्यकर्ता गणवेश में हाथों में डंडे लेकर चल रहे थे। इसके पूर्व संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार की झांकी पिकप वाहन में चल रही थी। जिसकी निगरानी प्रान्त बौद्धिक प्रमुख डॉ. रामशंकर पाण्डेय व जिला प्रचारक सुशील कुमार कर रहे थे। इस दौरान बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र, विभाग संपर्क प्रमुख शैलेन्द्र पाण्डेय, जिला बौद्धिक प्रमुख डॉ. शैलेन्द्र उपाध्याय, राजमणि सिंह, अमित मिश्र, धीरज दूबे, राजेन्द्र पाण्डेय, अरुण उपाध्याय, सूर्य प्रकाश चौबे, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।