फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्के पुल निर्माण को लेकर होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुफ़्तीगंज। स्थानीय ब्लाक के नैपुरा खर्चनपुर घाट पर सपा सरकार में स्वीकृत पक्का पुल के स्थान परिवर्तन को लेकर पूर्व विधायक गुलाब चंद्र सरोज रविवार को क्षेत्र के सैकड़ों समर्थकों के साथ घाट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर यह पुल अपने वर्तमान स्थान पर नहीं बना तो लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि मेरे कार्यकाल में इस घाट पर तीन वर्षों तक पीपा का पुल भी लगा रहा। लेकिन सरकार बदलते ही कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के चक्कर मे सत्ता की गलियारे में ऊंची पैठ बना इस पुल के निर्माण में स्थान परिवर्तन करना चाहते है। लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। अंतिम सांस तक इस पुल के लिए लड़ाई लड़ूंगा। क्योंकि इस पुल के निर्माण से कई गांव के लोगों को वाराणसी और जिला मुख्यालय पर जाने में आसानी मिल जाएगी। इस मौके पर नैपुरा ग्राम प्रधान पति बेचन राय, राकेश राय, प्रभु नारायण राय, सत्य नारायण यादव, राम नेत यादव, उमाशंकर यादव, जगदीश गुप्ता, छोटू नागर, इंदरराम यादव, डॉ मुकेश बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें