शाहगंज। सेंट थामस इण्टर कालेज में प्रधानचार्य फादर एन्टोनी रोड्रिक्स के नेतृत्व में गुरुवार को अभिवावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विंसेन्ट नाजरेथ ने विद्यालय द्वारा आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को निखारने की जितनी जिम्मेदारी विद्यालय के अध्यापकों की है उतनी ही जिम्मेदारी अभिभावकों भी है। आप सब एक दूसरे के सम्पर्क में रह कर ही इस उद्देश्य की पूर्ति कर सकते हैं। इसमें अभिभावक सम्मेलन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप अध्यापक, अभिभावक एवं छात्र एक साथ थोड़ा सा समय निकाल कर अपनी समस्याओं को एक दूसरे से साझा कर कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर सकते हैं। इस के पूर्व अभिभावक प्रतिनिधि के तौर पर राजपति यादव, अध्यापक प्रतिनिधि के रूप में अजय सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया। इसके बाद छात्र प्रतिनिधि रितिक राव तथा छात्रा प्रतिनिधि सबीना ने कालेज के अनुशासन एवं पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों की प्रशंसा की। संचालन एख़लाक अहमद, साइमन पीटर व आभार फादर एन्टोनी रोड्रिक्स ने किया। इस अवसर पर पवन गुप्ता, राजेश गुप्ता, समरजीत मसीह, अनिल सिंह, उत्सव मौर्या, देश दीपक सिंह, राजेश जैकब आदि उपस्थित रहे।