फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी गई रवी गोष्ठी में दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। ब्लाक सभागार में रवी गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी डा. रमेश चंद्र यादव ने कम लागत में अधिक उत्पादन पाने तथा रासायनिक उर्वरकों का बजाय जैविक खाद का प्रयोग करने की सलाह किसानों को दी। किसानों को सलाह दी कि वे बाजार की मांग के अनुरूप खेती करे, जिससे उत्पादन की खपत आसानी से हो जाएगी तथा लाभ भी मिलेगा। फसल उत्पादन में प्रयोग किए जाने वाले रासायनिक उर्वरकों के कारण होने वाले नुकसान की जानकारी दी। जैविक खाद का उपयोग करने की सलाह दी। जैविक कीटनाशी का प्रयोग करने से होने वाले लाभ को बताते हुए कहा कि इसके प्रयोग से फसल का लागत मूल्य कम आने के साथ ही स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलने की बात बताई । पशु चिकित्सक डा. प्रदीप ने पशुपालन के विषय में जानकारी दी तथा पशुओं का टीकाकरण कराने की सलाह दी। एडीओ कृषि हरिश्चंद्र राम ने मृदा परीक्षण, पंजीकरण, फसल बीमा ,यंत्रीकरण के विषय में जानकारी दी। बीज गोदाम के प्रभारी मेवालाल ने बीजों की उपलब्धता को बताया। कार्यक्रम का संचालन बीटीएम प्रमोद उपाध्याय ने किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान विजय बहादुर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें