फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण ने देवताओं का भी भंग किया था मोह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार/सुजानगंज। चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, कंशवध, रुकमणी विवाह कथा का बड़े ही रोचक तरीके से वर्णन किया। वह साड़ी खुर्द गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भक्तों के बीच प्रवचन कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा एक भगवान विष्णु ने ब्रम्हा की बुद्धि बदल दी। जब भगवान कृष्ण बालकों के साथ में भोजन कर रहे थे। तो ब्रम्हा ने सोचा कि यह भगवान नहीं हो सकते। उनको भ्रम हो गया कि भगवान इस प्रकार कैसे रह सकते है। उन्होंन भगवान की परीक्षा लिया। भगवान के गाय के साथ बाल ग्वाल का हरण कर लिया। कहि लेकर छिपा दिया। जब भगवान को पता चला कि ब्रह्मा जी ने ऐसा किया है । तो कृष्ण ने अपनी माया से दूसरे ग्वाल बाल और गायों को पैदा किया। कुछ दिन बाद ब्रम्हा ने देखा कि ग्वाल बाल और गाए पहले की तरह है। उन्होंने तो चुरा लिया था। वहां पर भगवान ने ब्रम्हा जी का मोह भंग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय जौनपुर ने कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि पुज्य जगद्गगुरु जी विश्व की विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। मैं जगद्गगुरु को बहुत नजदीक से जानता हूं। इनके भीतर अद्भुत क्षमता है। मैं आज जो कुछ भी हुं उसमें जगद्गगुरु का पुरा आशीर्वाद प्राप्त है। सदैव आप भारतीय सनातन धर्म के चिंतित है। आपके विकलांग विश्वविद्यालय का मैंने अवलोकन किया है। इतना अद्भुत आपने बनाया है। विकलांग भाइयों बहनों के लिए वरदान साबित होगा। इस मौके पर राजदेव सिंह पूर्व विधायक, मुन्ना सिंह , कथा के आयोजक रमापति मिश्र ,चंदकांत मिश्र , ओमप्रकाश मिश्र , एस पी मिश्र, शेषधर शुक्ला, आचार्य दिनेश जयोतिषी , डा. मनोज पांडेय, अजय शंकर दुबे , धुव नारायण तिवारी, आलोक मिश्र , हिमांशु मिश्र , अमृतांशु मिश्र , आनंद मिश्र , मयंक दिवेदी आदि मौजूद थे। संचालन आयुष्मान जय मिश्र ने किया।
इनसेट--
स्वाथ्य शिविर लोगों ने लिया भाग
बरईपार। जगद्गगुरु रामभद्राचार्य दिंब्याग विश्वविद्यालय , चित्रकूट के संयोजकत्व में क्षेत्र के लोगों के लिए निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा,एलोपैथी, चिकित्सा, शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुबंई से डा. अभय शुक्ला , डा. प्राची दिवेदी, डा. सनेेहिल शिराडे, डा. अदिति और सीएओ डा. रामजी पांडेय की टीम में डा. जय शंकर सिंह , डा. शिवराम मिश्र , ओमप्रकाश सिंह , डा. प्रक्षा राय ने लोगों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें