फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद विवाद प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बीआरपी इंटर कालेज के मुक्तेश्वर सभागार में बुधवार को गांधीवाद समस्याओं से निपटने का प्रभावकारी अस्त्र है विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान प्रथम स्थान बीआरपी ठंटर कालेज के के अवनीश सोनकर(पक्ष में ) और सुचिता यादव को (विपक्ष में) और द्वितीय स्थान नेहरु बोलोद्यान इंटर कालेज के राजवर्धन जायसवाल (पक्ष में) व प्रांजली सिंह (विपक्ष में ) रहे। इन दोनों विद्यालयों विजयी छात्र-छात्राओं को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय क्वींस इंटर कालेज वाराणसी में प्रतिभाग करेंगे। वहीं इन विजई विजयी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि महाराष्ट्र शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक पारसनाथ सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा सुबाष सिंह, आनंद श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवासतव, डा. विमल, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं श्रीमति गुलाबी देवी बालिका इंटर कालेज कंहईपुर में विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन किया गया।जिसमें 46 विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रदर्शनी प्रस्तुत की। इस दौरान साक्षी को पहला, अनिकेत को दूसरा व शिवानी को तिसरा स्थान मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवकेश चौरसियों को प्रथम, कृष्ण मोहन को द्वितीय और आकाश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें