फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव टेलीकास्ट के जरिये कार्यकर्ताओ से रूबरू होंगे पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर। पूरे देश में पांच संसदीय क्षेत्रों में से यूपी के एक मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र को चुना गया है। जिसके बूथ अध्यक्षों से देश के पीएम नरेंद्र मोदी लाइव टेलीकास्ट के जरिए बुधवार 31 अक्टूबर को चार बजे रूबरू होंगे। इसकी तैयारियों के लिए दिल्ली से एक टीम आई है। मंगलवार की देर शाम सांसद रामचरित्र निषाद ने टीम के सदस्यों के साथ तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सांसद रामचरित्र निषाद के प्रतिनिधि डा. विजय शंकर पटेल एवं शमसेर सिंह ने बताया कि पीएम ने चुनिंदा लोकसभा क्षेत्रों को चुना है। जिसमें पूर्वांचल से मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र को चुना गया है। यहां भाजपा के बूथ अध्यक्षों के साथ पीएम मछलीशहर के गंगा पैलेस में लाइव टेलीकास्ट के जरिये रूबरू होंगे। देश के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में सरदार पटेल की 181 मीटर ऊँची विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। शमसेर सिंह ने बूथ अध्यक्षों से तीन बजे तक आने की अपील किया है। उन्होंने कहा है कि इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें