फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फार यूनिटी मैराथन दौड़ के तैयारियों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मडियाहूं। मडियाहू विधानसभा के मड़ियाहूं मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को विजय कोल्ड स्टोरेज मड़ियाहूं में हुई, जिसमें विधानसभा प्रभारी कार्यकर्ताओं को 31 अक्टूबर को आयोजित रन फार यूनिटी दौड़ के तैयारियों के बारे में बताया गया और उनको जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

विधानसभा प्रभारी डा. अजय सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में 31 अक्तूबर को सभी विधानसभा के सभी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मैराथन में भाग लेंगे। यह मैराथन दौड़ स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से सुबह 8 बजे से प्रारंभ होकर सरदार बल्लभ भाई पटेल के मूर्ति गौशाला मड़ियाहूं होते हुए मडियाहू पीजी कॉलेज पर जाकर समाप्त होगा। मड़ियाहूं भाजपा मंडल प्रभारी शमशेर सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव अब दूर नहीं है। सभी कार्यकर्ता अपने पूरे तन मन से अपने- अपने बूथ पर डट जाएं। जिससे कि महागठबंधन होने पर भी हमें कोई चिंता करने की जरूरत ना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने की । इस अवसर पर जोखन दुबे, अनिल गुप्ता, बनवारी लाल सेठ, चंदन केसरी, नितेश सेठ, सुनील साहू व राजेश मौर्या आदि उपशिस्थत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें