खेतसराय। वाराणसी- फैजाबाद रेलखंड पर स्थित मानी हाल्ट स्टेशन पर ट्रेन लेट होने पर टिकट नहीं मिलता है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां वाराणसी- लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का ठहराव है लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रियों को बिना टिकट ही यात्रा करनी पड़ती है।
मानी हाल्ट स्टेशन इस समय केवल वाराणसी- लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का ठहराव है। यह ट्रेन शाम के समय वाराणसी की ओर जाती है और सुबह के समय लखनऊ की ओर जाती है । लोगों को वाराणसी व लखनऊ जाने के लिए केवल इसी ट्रेन का सहारा है । शनिवार की रात मानी हाल्ट निवासी राजू कुमार, राजेंद्र प्रसाद, ज्ञानचंद्र चौरसिया, राकेश गुप्ता, रोहित मोदनवाल, इम्तेयाज अहमद, हाल्ट पर ट्रेन विलम्बित होने पर 10 बजे स्टेशन पहुंचे। टिकट खिड़की बंद रही । जिससे टिकट नहीं मिला। बिना टिकट लिए ही ट्रेन पर चढ़ गए। बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए जो जुर्माना भी देना पड़ा । इस सम्बंध में हाल्ट पर टिकट बिक्री के लिए नियुक्त एजेंट अजित कुमार गुड्डू ने बताया कि वो रोज ट्रेन आने के समय से लेकर आठ बजे रात तक हाल्ट पर रहते हैं। लोग नेट पर ट्रेन की स्थिति देख कर घर से निकलते हैं। देर रात टिकट बिक्री की व्यवस्था नही हैं।