बदलापुर / घनश्यामपुर । गोमती नदी के बेलावां घाट पर आदमपुर- बेलावा मार्ग को जोड़ने के लिए अब सेतु का निर्माण होना तय हो गया है । इसके लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने कार्यवाही भी तेज कर दी है ।
प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता ने आदमपुर - बेलावाँ मार्ग पर सेतु निर्माण करने के लिए मौके पर पहुंच कर पुल निर्माणे के लिए नजरी नक्शा के साथ ही परिधि में आने वाली भूमि व उनके मालिकानों की सूची भी बना डाली है। इस दौरान 21 किसानों के अर्जित क्षेत्रफल की हिस्साकशी कराने के लिए गाटा संख्या , कुल क्षेत्रफल , अर्जित क्षेत्रफल व उनके गांव के नाम की सूची उपजिलाधिकारी को भेज दिया है जिसमें राजेंद्र प्रसाद , महेंद्र प्रताप , रवींद्र प्रताप , रामफेर , सुशीला देवी , हरगेन , रामफेर , बलदेव , लल्ला , लालजी , सुभासचंद , पन्नालाल , राजेंद्र प्रताप , रवींद्र प्रताप , सरेंद्र , रवींद्र , भागीरथी , विजयराज , जयराज व राम आसरे सहित 2 1 किसानों की सूची भेजी है। साथ ही एसडीएम से यह भी अपेक्षा की गई है अर्जित क्षेत्रफल का सत्यापन एवं हिस्साकशी की कार्यवाही यथा शीघ्र करना सुनिश्चित करें । ताकि भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की जा सके ।