फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष घटा 7300 एमटी धान खरीद का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। धान का समर्थन मूल्य भले ही बढ़ गया हो लेकिन सरकार इस साल पिछले वर्ष की अपेक्षा कम धान खरीदेगी। अबकी बार लक्ष्य में 7300 मीट्रिक टन की कटौती कर दी गई है। धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने का जिम्मा सात एजेंसियों को सौंपा गया है। उनकी ओर से कुल 67 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। अगले महीने से धान की खरीद शुरू हो जाएगी।
जिले में धान खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक चलेगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सरकार ने पिछले साल की तुलना में लगभग 10 फीसदी कम लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले साल 80 हजार टन धान खरीदने का लक्ष्य था लेकिन अबकी बार 72 हजार 700 टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सात एजेंसियों को खरीद का जिम्मा सौंपा गया है और उनके लक्ष्य भी तय कर दिए गए हैं। खाद्य विभाग को 27 हजार 900, पीसीएफ को 19 हजार, एग्रो को छह हजार, यूपीपीसीयू को 7300, कर्मचारी कल्याण निगम को 4500, एनसीसीएफ को 5500, नेफेड को दो हजार व एफसीआई को 500 धान की खरीदी करनी है। अबकी सरकार ने समर्थन मूल्य में 185 रुपए प्रति कुंतल की दर वृद्धि की है। पिछले वर्ष धान का समर्थन मूल्य 1565 रुपया प्रति कुंतल था जबकि इस बार इस वर्ष 1750 रुपया प्रति कुंतल की दर से कीमत मिलेगी।
विज्ञापन

इनसेट:एसडीएम के सत्यापन के बाद किसान कर सकेंगे सत्यापन
जौनपुर। जिले में धान खरीद करने के लिए किसानों द्वारा कराए गए रजिस्ट्रेशन की जांच एसडीएम द्वारा की जाएगी। एसडीएम के जांच के बाद किसान धान बेच सकेंगे। ऐसा इस लिए किया जा रहा है। जिससे रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसान के नाम पर दूसरा किसान धान नहीं बेच सके। जिले में 6248 किसानों ने धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 15 अक्तूबर तक की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


शासन से धान खरीद का लक्ष्य आ चुका है। जिसे धान खरीद करने के लिए चयनित एजेंसियों को बाटकर लक्ष्य दे दिया गया है। पिछले वर्ष से इस साल जहां धान खरीद का लक्ष्य सात हजार 300 एमटी घटा है। वहीं धान खरीद का समर्थन मूल्य बढ़ा है। 15 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों का एसडीएम के जांच के बाद धान खरीदा जाएगा।
महेश कुमार श्रीवास्तव
जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें