फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारोतलन में राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज चैम्पियन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शुक्रवार को राजा हरपाल सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिंगरामऊ चैंपियन रही। पीजी कालेज गाजीपुर उपविजेता जबकि स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज गाजीपुर को तीसरा स्थान मिला। 59 किलोग्राम भारवर्ग में राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज के धीरज मिश्रा पहले स्थान पर रहे। 66 किलोग्राम में स्वामी सहजानंद के अजेश यादव, 74 किलोग्राम में रामाशीष मौर्य, 83 किलो में एमएससीएच महाविद्यालय आजमगढ़ के अविनाश भारद्वाज और 93 किलोग्राम में पीजी कॉलेज गाजीपुर के रितेश खरवार प्रथम रहे।
विज्ञापन

60 किलोग्राम भारवर्ग में सैनिक गिरजा शंकर महाविद्यालय जौनपुर के मो. फैजल, 61 किलो में देवकली महाविद्यालय उदैना आजमगढ़ के सुदेश पाण्डेय, 65 किलोग्राम भारवर्ग में पीजी कॉलेज गाजीपुर के मृत्युंजय गुप्ता, 67 किलोग्राम भारवर्ग में स्वामी सहजानन्द के मृत्युन्जय राय प्रथम रहे। 73 किलोग्राम में हंडिया पीजी कालेज इलाहाबाद के सौरभ कुमार शुक्ल, 75 किलोग्राम में श्री गणेश राय पीजी कालेज डोभी के गुलाम जाकिर अव्वल रहे। 81 किलो में सूर्यबली यादव महाविद्यालय देवकली के अंकुर यादव, 95 किलोग्राम भारवर्ग में मो. हसन पीजी कॉलेज के विश्वजीत और 96 किलो में आदर्श देवकली महाविद्यालय उदैना आजमगढ़ के नवीन सिंह प्रथम रहे। महिला वर्ग के 48 किलोग्राम भारवर्ग में राजा हरपाल सिंह की सुकृति यादव प्रथम, 52 किलोग्राम में गीता यादव प्रथम, 57 किलोग्राम भारवर्ग में अन्तिमा मिश्रा, और 63 किलोग्राम भारवर्ग में स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज की प्रिया यादव प्रथम रही। 72 किलोग्राम भारवर्ग में पीजी कालेज गाजीपुर की प्रियंका श्रीवास्तव प्रथम रहे। 87 किलो भारवर्ग में आदर्श देवकली महाविद्यालय उदैना आजमगढ़ की दीपाली भट्ट प्रथम स्थान पर रहीं।
पुरस्कार वितरण वित्त अधिकारी एमके सिंह एवं कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने किया। इस मौके पर संयुक्त सचिव डॉ. विजय तिवारी, देवेन्द्र कुमार सिंह, खेल सहायक रजनीश सिंह, अशोक सिंह, डॉ. राजेश सिंह, मोहन चंद पांडेय तथा निर्णायक की भूमिका में अरविन्द शर्मा, डॉ. विलोक सिंह, डॉ. अमित सैनी तथा डॉ. संजय राय रहे। डॉ. विजय प्रताप तिवारी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें