जौनपुर। नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को कार्यालय के बाहर सीढ़ी पर बैठकर अपने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने दीपावली त्योहार पर वेतन एवं एरियर दिए जाने की मांग की। कहा कि 29 अक्तूबर तक मांगें नहीं मानी गईं तो 30 से कर्मचारी धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।
कर्मचारियों ने लंबित बीमा जो पांच साल से लंबित बीमा के निस्तारण की मां की। उन्होंने अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के उत्पीड़न को बंद करने, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन दस हजार प्रतिमाह दिए जाने, कर्मचारियों एवं पेंशन भोगी कर्मचारियों का समय से भुगतान किए जाने, संविदा कर्मचारियों के वेतन में सातवां वेतनमान लगाए जाने आदि मांगें की है। इस मौके पर अध्यक्ष इस्लाम, महामंत्री कमरुद्दीन, संगठन मंत्री जमील, संरक्षक लालजी सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इस मौके पर तुफेद अहमद, राजेंद्र कुमार, इब्राहिम, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद शमीम, जहीर, मजीद आदि मौजूद रहे।