फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीगल लिट्रेसी क्लब का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राजकीय बालिका इंटर कालेज में लीगल लिट्रेसी क्लब का उद्घाटन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरुण ने किया। छात्राओं द्वारा मेंहदी तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आफरीन, अवंतिका, यासमीन, पल्लवी, सबा बानो आदि छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधिक गोष्ठी को संबोधित करते हुए लोकेश वरुण ने छात्राओं को विधिक जानकारी देते हुए पाक्सो, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह व बच्चों के अधिकार एवं उनके कर्तव्य आदि विषयों पर प्रकाश डाला। बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों के बारे में बताया। महिला समाख्या की समन्वयक रजनी सिंह ने घरेलू हिंसा एवं महिला अपराधों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मानव संस्थान वाराणसी से मनोज पाल, रवींद्र यादव, रिटेनर लॉयर मनोज वर्मा, स्मृति पांडेय, जया सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें