जौनपुर। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति का 33वां पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 30 अक्टूबर को होटल रिवर व्यू के सभागार में होगा। जिसमें अशोक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। महासचिव लाल बहादुर यादव नैपाली ने बताया कि समारोह में वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, समाजसेवी डा. संदीप पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन भी मौजूद रहेंगे। इसमें बीते वर्ष के पूजनोत्सव एवं शोभायात्रा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूजन समितियों सहित तमाम समाजसेवियों एवं महासमिति को सहयोग देने वालों को सम्मानित किया जायेगा।