फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलापुर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव एक नवंबर से सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में शुरू होगा। महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक नवंबर को करेंगे। उनके साथ सिने स्टार रवि किशन भी मौजूद रहेंगे। महोत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से 1000 से अधिक लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी महोत्सव के आयोजक बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने शहर के होटल में प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का आइना महोत्सव साबित होगा। सरकार की जिन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को अभी तक नहीं मिल पाया है। उनको इस महोत्सव के माध्यम से स्टाल लगाकर लाभ दिया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर रोडवेज बस स्टेशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और फायर स्टेशन का शिलान्यास उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। महोत्सव में सरकारी विभागों के कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने वाले आकर्षक स्टाल लगाए जा रहे है। इस मौके पर ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत सदस्यों, सब इंस्पेक्टरों, पुलिस कर्मियों, चौकीदार, आदर्श शिक्षकों, चिकित्सकों, सफाई कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, किसानों आदि को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र के शहीद परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इनसेट
महोत्सव में कलाकारों का होगा जमावड़ा
जौनपुर। एक नवंबर को महोत्सव के उद्घाटन सत्र का आगाज हिन्दी एवं भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रविकिशन करेंगे। उद्घाटन दिवस पर क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुति करेंगे। उद्घाटन सत्र सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा होंगे। इस मौके पर जगदगुरू पद्म विभूषण से सम्मानित स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज रहेंगे। आकर्षक आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया है। दो नवम्बर को तृप्ति शाक्या मैथिली ठाकुर का गायन होगा। हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा गुदगुदाएंगे। मथुरा से आ रहे राजेश प्रसाद शर्मा के ग्रुप द्वारा फूलों की होली, मोर डांस, चारकूला नृत्य की प्रस्तुति होगी। कर्नाटक से आ रहे आशीष दूबे के गानों से मंच सजेगा। समापन समारोह तीन नवंबर को होगा। इसमें प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी मुख्य अतिथि होंगी। राज्यमंत्री गिरीशचन्द यादव एवं सांसद कृष्ण प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे। सांस्कृतिक संध्या में मुम्बई के हास्य कलाकार एहसान कुरैशी, वायस ऑफ इण्डिया की विनर निष्ठा शर्मा, लोक गीत गायक दिवाकर द्विवेदी, वीर रस की कवियत्री कविता तिवारी, गायक दीपक तिवारी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को परिचित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें