बरसठी। क्षेत्र के बसहरा पांडेयपुर गांव में समाजसेवी द्विवेश पाण्डेय द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दूसरे दिन हड्डी लोग, दांत रोग, रीढ़ रोग, आंख जैसे 500 मरीजों को स्वास्थ्य की जांच की गई हुई। स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि गांव में इस तरह का स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन कर बहुत सराहनीय काम किया है। शिविर में मुम्बई के हीरानंदानी हॉस्पिटल से आए डा. प्रदीप सिंह, मछलीशहर से डा. विनोद मिश्रा, डा. चंचल मिश्रा, डा. जेके शुक्ला ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा भी दिया। इस अवसर पर मतासेवक पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, अमरनाथ, शम्भूनाथ, विशाल पाण्डेय, पिन्टू दुबे, ब्रह्मदेव कमलेश सिंह उपस्थित रहे।