फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने नहीं लगने दिया रेलवे स्टेशन के पास मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। जिला प्रशासन ने बुधवार को मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित बगीचे में मेला नहीं लगने दिया। रामलीला कमेटी के लोग जोर जबरदस्ती नहीं करें, इसके मद्देनजर पीएसी भी तैनात रही। कमेटी के लोगों ने जौनपुर-केराकत मार्ग पर मेला लगवाया।
विज्ञापन

विजयदशमी के मेला सहित अन्य त्योहार पर पड़ने वाले सभी मेले अभी तक मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित बगीचे में लगते थे। लेकिन अमृतसर में हुई घटना के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुफ्तीगंज रामलीला कमेटी के सदस्यों को रेलवे स्टेशन के बगीचे में बुुधवार को विजयदशमी के मेले का आयोजन जिला प्रशासन ने रोक दिया। साथ ही चेतावनी दिया कि जो कोई भी उक्त बगीचे में मेला लगवाने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन के चेतावनी से परेशान मेला कमेटी के लोगों द्वारा मजबूरन केराकत-जौनपुर मार्ग पर मेला संपन्न कराया गया। मेला संपन्न होने से पूर्व भगवान राम, लक्ष्मण व सीता जी की झांकियां पूर्व प्रधान सतीश चंद्र मोदनवाल के नेतृत्व में पूरे बाजार में घुमाई गई। तत्पश्चात भगवान राम ने रावण के पुतले को तीर से भेदन कर उसे जलाया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर केराकत कोतवाल अनिल सिंह मयफोर्स मेला को सफल बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें