फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मॉग को लेकर कर्मचारी, शिक्षक आंदोलित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की गुरुवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों ने बुधवार को जौनपुर जंक्शन स्टेशन से बाइक जुलूस निकाला। जुलूूूूस जौनपुर जंक्शन स्टेशन से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट से जुलूस लेकर कर्मचारी सभी विभागों में गए जहां उन्होंने कर्मचारियों को तीन दिवसीय हड़ताल सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष अरविंद शुक्ल, संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह, जिलामंत्री चंद्रशेखर सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, संयोजक सरोज सिंह एवं माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मंत्री रमाशंकर पाठक, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह, मंत्री संजय सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी, शिक्षक पुरानी पेंशन बहाल करने एवं नई एनपीएस को वापस लेने की मांग पर अडिग हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर तीन दिवसीय हड़ताल के साथ ही आगे और कठिन संघर्ष की घोषणा की जाएगी। संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार एवं केन्द्रीय पदाधिकारियों के स्तर पर वार्ता चल रही है। लेकिन हम सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्तूबर से हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान कलेक्ट्रेट में आमसभा होगी। बाइक जुलूस में मुख्य रूप से डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. फूलचंद्र कन्नौजिया, संजय चौधरी, शिव कुमार यादव, राजेश यादव, संजय पाठक, इं अशोक कुमार, जय प्रकाश गुप्ता, लाल साहब, रवि चन्द्र यादव, शिवेन्द्र सिंह, सुधाकर सिंह, मनोज राय, दिनेश यादव, क्षत्रधारी, दयाराम गुप्ता, ताराचन्द्र उपाध्यक्ष, इं बेचन मिश्रा, सामिप्य द्विवेदी, शरद पटेल, कृपाशंकर उपाध्याय, रामकृष्ण पाल, अरविन्द यादव, मनमोहन, मधुकर द्विवेदी, दारा -िसंह, अनिल कुमार यादव, सुशील कुमार, अश्वनी जायसवाल, रामकेश यादव, सभाजीत यादव, चन्द्रेश कुमार सिंह, शैलेश यादव, बाल किशोर ओझा, वीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें