फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया जाएगा पटेल की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर । जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे प्राइमरी विद्यालयों के छात्रों द्वारा अपने -अपने क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की रैली जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व क्रीड़ा अधिकारी के नेतृत्व में निकाली जाएगी। सुबह नौ बजे लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस पर समस्त विद्यालयों के छात्रों द्वारा स्लोगन का संकलन स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जाएगा। दस बजे सूचना विभाग द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता विषयक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। दोपहर बारह बजे जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा मरीजों का फल वितरण किया जाएगा। दो बजे प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज के प्रांगण में सरदार बल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। चार बजे श्रम कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम व जीवन पर विचार गोष्ठी भाषण कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें