मछलीशहर। स्थानीय तहसील में सोमवार को मुकदमे की पैरवी के लिए आए मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुंगरडीह गांव निवासी बजरंगीलाल चौरसिया (70) की अचानक मौत हो गई। वह एसडीएम न्यायालय में वर्ष 2016 से लंबित बजरंगी लाल बनाम अशर्फी लाल धारा 144 के तहत बंटवारे का मुकदमा लड़ रहे थे। बजरंगी का कोई वारिस भी नहीं था जिससे वह खुद मुकदमे की पैरवीर के लिए आते थे। मुकदमे में 21 नवंबर को तारीख मिल गई। वह अपने अधिवक्ता मानिक चंद्र का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान कुर्सी से गिरकर अचेत हो गए। सूचना पर पहुंचे अधिवक्ता एंबुलेंस से अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।