जौनपुर। समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. ईश्वरलाल यादव ने कहा कि प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तब शिक्षक, शिक्षालय और विद्यार्थियों के हित में सरकार ने कई उल्लेखनीय काम किए थे। वह रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित शिक्षक सभा के पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में शिक्षकों के वेतन, सुरक्षा, शिक्षकों का विनियमितीकरण, चयन बोर्ड के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति, प्रबंधकों के शोषण से मुक्ति, विद्यालयों की दशा सुधारने और विद्यार्थियों को जो सुविधाएं दी थी वह अपने आप में मिसाल है। उन्होंने समाजवादी शिक्षक सभा की विधानसभावार कार्यकारिणी का गठन और मतदाता सूची में छूटने नामों को बढ़ाने के लिए सभी को जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को उर्दू अनुवादकों, शिक्षामित्रों, शिक्षा प्रेरकों, शिक्षकों की पेंशन, शिक्षकों की चिकित्सकीय सुरक्षा, वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय जैसे मसलों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। बैठक में सपा के जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हिसामुद्दीन शाह, यादवेंद्र कुमार, कौशल यादव, यशवंत राम गौतम, मो. शाहिद, मो. नईम, लालचंद्र विश्वकर्मा, हौसिला पाल, रमेश सरोज, विश्वनाथ निषाद, मनोज पटेल, विजय राज मौर्य, अजीत चौरसिया आदि मौजूद थे।