फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय से फंड दिलाने के नाम पर हड़पा करोड़ों रूपए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक गर्ल्स स्कूल और एक सोशल आर्गनाइजेशन के संचालक ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से संस्थाओं को सरकारी फंड दिलाने के नाम पर देवरिया जिले की 16 संस्थाओं से करोड़ों रूपए ऐंठ लिए और उन्हें पांच करोड़ 13 लाख 71 हजार पांच सौ रूपए का अलग-अलग बैंकों का चेक दे दिया, जो बाउंस हो गया। यह खेल विगत तीन साल से चलता रहा। पैसा न मिलने पर संस्थाओं के संचालकों ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है। उधर आर्गनाइजेशन के संचालक के मोबाइल स्वीच ऑफ हो गए हैं। कथित संचालक पर और भी संस्थाओं से पैसे लेने का आरोप है।
विज्ञापन

देवरिया के बघौच घाट थाना क्षेत्र के हड़फोड़ा रामपुर महुआवारी के उम्म ए कुल्सुम एजुकेशनल एवं चैरिटेबल सोसाइटी के प्रबंधक खुर्शीद आलम खां का आरोप है कि सोशल आर्गनाइजेशन का अपने को निदेशक बताने वाले एक व्यक्ति ने मदरसा, कालेज, इंस्टीट्यूशन के लिए फंड दिलाने का भरोसा दिया और उन्हें गोरखपुर मंडल के मैनेजर का पद दिया। कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय से सभी संस्थाओं को सरकारी करा दिया जाएगा। इस आश्वासन पर उन्होंने 16 संस्थाओं को जोड़ दिया और इसके नाम पर सभी संस्थाओं ने मिलकर 63 लाख छ: हजार रूपए संस्था के खाते में जमा कर दिया। इसके बाद 100 रूपए के सादे स्टैंप पर एग्रीमेंट कराने के नाम पर हस्ताक्षर कराकर रख लिया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की निदेशक बनकर कोई महिला से बात कराता था। महिला अपने को यूपी की प्रोजेक्ट निदेशिका बताती थी। आरोप है कि संस्था संचालक ने भारत सरकार का अनुदान बताते हुए पांच करोड़ 13 लाख 71 हजार रूपए के कई चेक दिए जो बाउंस हो गए। पैसे मांगने पर अब वह धमकी देने लगा है और फर्जी केस में फंसाने का कुचक्र रच रहा है।
विज्ञापन

कोट--
मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संस्था संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
दिनेश पाल सिंह
एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें