बरईपार। साड़ी खुर्द गांव में स्वामी रामभद्राचार्य की जन्मस्थली पर सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रतिदिन 10:30 बजे से 12:30 बजे तक चिकित्सकों द्वारा निशुल्क आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी चिकित्सा प्रदान की जाएगी। आयोजक रमापति मिश्र ने बताया कि कथा की तैयारी शुरू कर दी गई है। 26 तारीख से 1 नवंबर 2018 तक अनवरत कथा चलेगी।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के नवरत्नों में एक हैं । उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सन 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। दिव्यांग सेवा के लिए उन्होंने जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट में स्थापना की है। वह इस विश्वविद्यालय के जीवन पर्यंत कुलाधिपति है। उन्होंने 203 मौलिक ग्रंथों का रचना भी की है।