फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव के लिए सपा ने लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज छात्र संघ चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने शनिवार को विभिन्न पदों के लिए आवेदन लिए। सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव दीपू ने पार्टी के अलफस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में छात्र संघ का चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की और उनसे आवेदन लिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष के लिए पांच, उपाध्यक्ष के लिए दो और महामंत्री पद के लिए चार छात्रों ने आवेदन जमा किए । सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि उम्मीदवारों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से की जाएगी। नाम का खुलासा उन्होंने नहीं किया है। बैठक के बाद सपा प्रदेश उपाध्यक्ष भुवालापट्टी गांव पहुंचे और पुलिस की पिटाई से घायल सपा नेता रजनीश मिश्र से मुलाकात की। 13 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाने के प्रयास में रजनीश मिश्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर बेरहमी से पीटा था। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि जौनपुर की यह घटना राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संज्ञान में है। उनका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित यादव, संघर्ष यादव, राकेश यादव, आशीष, गोपाल, सोनू , पंकज, कमलेश यादव, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें