फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टडी कालेज में छात्र संघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कॉलेज ने छात्र चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। मतदान दो नवंबर को कराया जाएगा। नामांकन पत्रों का विक्रय शनिवार से शुरू गया। नामांकन पत्र 23 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दो बजे तक दाखिल किए जाएंगे।
नामांकन पत्रों की जांच 24 अक्तूबर को सुबह दस बजे शाम चार बजे तक की जाएगी। प्रत्याशी अपना नाम 25 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से एक बजे तक ले सकेंगे। अंतिम सूची का प्रकाशन 25 अक्तूबर को 1.30 बजे से चार बजे के बीच कर दिया जाएगा। मतदान दो नवंबर को सुबह दस बजे से दो बजे तक कराया जाएगा। मतगणना का काम इसी दिन दो बजे के बाद से शुरू होगा। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा और शपथ ग्रहण इसी दिन कराया जाएगा। डा. ओपी सिंह चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। इसके अलावा डा. अजय कुमार सिंह, डा. वीपी सिंह, डा.रामाश्रय सिंह, डा. आरएन ओझा और डा. मनोज कुमार सिंह सहायक चुनाव आधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव हर प्रत्याशी को पांच हजार रूपये खर्च करने की छूट दी गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालयाध्यक्ष के एक-एक और सभी छह संकायों के लिए एक-एक प्रतिनिधि पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। हर प्रत्याशी को एक पासपोर्ट साइज की फोटो, 100 रूपये नामांकन शुल्ल, 500 रूपये जमानत राशि, दो प्रस्तावक, प्रत्याशी और प्रस्तावकों को अपने साथ फीस रसीद लाना होगा। मुख्य चिक्तित्साधिकारी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, हाईस्कूल का सर्टिफिकेट, उपस्थिति प्रमाण पत्र, अंतिम परीक्षा पास करने की मार्कशीट और आधार कार्ड साथ में लाना होगा। प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्याशियों को भी इसमें सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर डा. केडी सिंह. डा. वी पी सिंह, डा. हरिओम त्रिपाठी, डा. आरएन ओझा, डा. राजीव रतन सिंह, डा. देवेंद्र सिंह, डा. जेपी सिंह, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


होर्डिंग और बैनर से पट गया कालेज गेट
जौनपुर। टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव की चर्चा शुरू होते ही कालेज गेट और शहर के प्रमुख चौराहे बैनर और होर्डिंग से पट गए हैं। कालेज प्रशासन लिंगदोह कमेटी के सिफारिश लागू कराने में पूरी तरह से नाकाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें