फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से भता देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन ने बुधवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौपे। जिसमें अतिरिक्त ड्यूटी में लगे होमागार्डो को समय से भत्ता देने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर ड्यूटी का बहिष्कार कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।पत्रक देने वालों में जिलाध्यक्ष शेषमणि यादव, रामधनी, महेंद्र कुमार गौतम, अनिल कुमार राय, विनय कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण चौकीदारों ने बुधवार को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी को जिलाध्यक्ष राममनोहर के नेतृत्व में पत्रक सौपा। जिसमें जलालपुर क्षेत्र के चौकीदारों का पांच महिने का बकाया मानदेय देने की मांग की गई है।ग्रामीण चौकीदारों ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। परिवार को ठीक से भरण पोषण भी नहीं कर पा रहे हैं। पत्रक देने वालों में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र, रामचंदर, प्रदीप, नरेंद्र लाल, अरविंद, बड़े लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें