जौनपुर! आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचल राज्य बनाओ अभियान के तहत बुधवार को शाही किले पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें क्षेत्रीय जनता अपने हस्ताक्षर करते हुए पूर्वांचल राज्य की स्थापना हेतु अपना समर्थन दिया।
जिलाध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्र ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। एक माह के भीतर सभी जनपदों से 11 लाख हस्ताक्षर कराकर उत्तर प्रदेश को चार छोटे राज्यों क्रमश: बुंदेलखंड प्रदेश , अवध प्रदेश, पूर्वांचल प्रदेश एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश बनाने की मांग की गई है। जिला सचिव मोहम्मद हैदर खान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जौनपुर के सभी नौ विधानसभाओं में हस्ताक्षर अभियान चला रही है। इस मौके पर राकेश चतुर्वेदी, बबलू गुप्ता ,अनुराग मणि त्रिपाठी, मोहम्मद आकिल ,सोम कुमार वर्मा, सूर्य नारायण सिंह मुन्ना आदि मौजूद रहें।