सिंगरामऊ। कथावाचक आचार्य शांतनु महराज ने कहाकि राम की भक्ति आने के बाद ही मनुष्य का जीवन सफल होता है। रामकथा का प्रारंभ भजन के साथ किया। वह गौरी शंकर मंदिर पर धर्म जागरण काशी प्रान्त के तत्वाधान में नव दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा में भक्तों के बीच प्रवचन कर रहे थे। राम कथा प्रांगण में भक्ति की गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे श्रोताओं के बीच उन्होंने कहा कि हनुमान जी को पकड़ के रखो कल्याण हो जाएगा। भगवान उसके ऋणी हो जाते हैं। जो भगवान से कुछ नहीं मांगता। भगवान सर्वत्र व्याप्त है। राम वन गमन की कथा सुन भावुक हो गए श्रद्धालु। उन्होंने श्रद्धालुओं को भावभिवोर कर दिया। जन सारी बातों को इतने सरल व भावुक भाषा में श्रद्धालु के समक्ष प्रस्तुत किया तो भक्त भी भावभिवोर हुए बिना नहीं रह सके।