फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी उत्पादकता के लिए गुणवता पूर्ण बीज का करें प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर./ घनश्यामपुर। सल्तनतबहादुर इंटर कालेज के शिक्षक रामसेवक ने कहा कि अच्छी उत्पादकता के लिए किसान सदैव अपने खेत में गुणवत्तापूर्ण बीज तथा खाद का प्रयोग करें। ताकि किसान स्वंय, प्रदेश तथा राष्ट्र को खुशहाल एवं समृद्धशाली बना सके। देश तथा प्रदेश की सरकार किसानों की आय दुगुनी करने के लिए सदैव संवेदनशील है। वह उपसम्भागीय कृषि प्रसार कार्यालय में बुद्धवार को आयोजित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रबी की बुआई की तैयारी में लगे किसानों को अनुदानित बीज तथा सहकारी समितियों पर खाद दी जा रही है। संगोष्ठी का संचालन कर रहे सहायक विकास अधिकारी कृषि सतई राम ने किसानों को अच्छे उत्पादकता वाले बीज की उपलब्धता, उस पर मिलने वाले अनुदान, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, कृषि यंत्र तथा उस पर मिलने वाले छूट, फसल अवशेष को खेतों में न जलाने, खेतों की मिट्टी की जांच के आदि के बारे में किसानों को जानकारी दी। संगोष्ठी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामनगर राजदेव यादव ने किया। इस मौके पर उपस्थित छिहत्तर किसानों को सरसों की फसल के बेहतर उत्पादन के लिए मिनी किट का वितरण किया। संगोष्ठी में बीटीएम राजकुमार , वृजेश कुमार प्रजापति ,कर्मचन्द मौर्य ,समरथ लाल निषाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें