फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी जागरण में भक्ति गीतों से कलाकारों ने बांधा शमां

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। तालेस्वर दुर्गा पूजनोत्सव समिति ताला मझवारा की ओर से मंगलवार को दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित देवी जागरण व झांकी कार्यक्रम में कलाकारों ने भक्ति गीतों का ऐसा शमां बांधा कि पंडाल में मौजूद श्रोता रात भर झूमते रहे। जागरण कार्यक्रम में गायक पंकज सिन्हा व शैली गगन, राजेंद्र राज ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ एक से एक देवी गीत पचरा, एवं भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत नौ देवियों की स्तुति गीत व गणेश बन्दना से हुआ। सुर संग्राम झांकी ग्रुप नितिन नारायण, पवन साहू ,प्रिया,प्रीति ,माया सिंह, रंजीत, अरुण, राहुल, राजेश सेठ ,नितिन, राजू मस्ताना के साथ आए नन्हे कलाकारों ने हनुमान जी, काली जी, महिषासुर वध समेत विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया। कार्यक्रम शुरू होने के पहले ग्राम प्रधान आरती चौबे व राजेश मिश्रा के द्वारा आए हुए कलाकारों को अंग वस्त्र भेंट किया गया। हरिशंकर चौबे, अनिल चौबे, राममूर्ति चौबे, अवधेश पांडेय, प्राणनाथ पांडेय व दुर्गा पूजा के सभी पदाधिकारियों ने कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर हरिहर मिश्रा, ज्ञानू सिंह, अवधेश यादव, सुशील सिंह, सुधाकर चौबे, रामलोचन चौबे, सुशील चौबे, रमेश चौबे, मनीष मिश्रा, मुन्नू पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन पंकज पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें