बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर के रामपुर गांव की मौर्या बस्ती में क्षेत्र पंचायत निधि से निर्माणाधीन खड़ंजे में हो रहे घटिया ईंट के प्रयोग से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को क्षेत्रपंचायत सदस्य सुभाष मौर्या की मौजूदगी में खंड़जा निर्माण का कार्य रोक दिया। ग्रामीण खड़ंजे में लगे घटिया ईंट को उखड़वाने की मांग पर अड़े रहे । ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बदलापुर क्षेत्रपंचायत निधि द्वारा गांव में निर्माणाधीन 350 मीटर खड़ंजे में सेमा ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। वाहनों के आवागमन से ईंट टूट रही है । विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी खंड विकास अधिकारी रमाशंकर को दी। बीडीओ ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जांच में यदि सेमा ईंट मिली तो उसे उखड़वा कर नंबर वन की ईंट लगवाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में इन्दू ,उर्मीला ,शान्ति ,गिरजा शंकर ,शान्ति ,लालबहादुर , रामलखन ,अनिल चौहान ,ओमप्रकाश मौर्य ,विनय , रामराज , श्रीराम आदि मौजूद थे ।