सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के न्याय पंचायत भीखपुर में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें पंचायत के सभी विद्यालयों के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़, कबड्डी, खो-खो और सामान्य ज्ञान लिखित प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग किया।
प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग के दौड़ में कविता गौतम व अपर्णा गौतम और बालक वर्ग के दौड़ में शुभम यादव व अल्ताफ प्रथम रहे । उच्च प्राथमिक स्तर में प्रिंस पटेल, रोहित दुबे ,अनामिका पटेल और खुशी पांडेय प्रथम रहे। खो-खो बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रखौली और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लौह विजेता रहे । कबड्डीमें प्राथमिक स्तर में प्राथमिक विद्यालय बोड़ी का पूरा और उच्च प्राथमिक में यूपीएस भीखपुर ने जीत दर्ज की। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर नितिन यादव और उच्च माध्यमिक विद्यालय स्तर पर मोहित कुमार विजेता रहे। प्रतियोगिता के केंद्र व्यवस्थापक गोरखनाथ मौर्य व संरक्षक सालिक राम मौर्य रहे । मीरा देवी, ममता सिंह, नेहा, वंदना सिंह, वंदना तिवारी, अरुण कुमार, रामदयाल नाविक, सौरव कुमार, संजय सिंह, लक्ष्मी शंकर यादव, राम आसरे, जगदीश गुप्त, श्याम सिंह भारती उपस्थित रहे ।