जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर ने अपना 34 वां स्थापना दिवस मंगलवार को विवाह मैरेज हाल में चार्टर नाइट मनाई गई। इस अवसर पर चार्टर सदस्यों अरूण त्रिपाठी, सुरेश चंद्र गुप्ता, राजेन्द्र कपूर को सम्मानित किया गया। इसके अलावां चार्टर सदस्य रहे डा कृष्ण कुमार श्रीवास्तव की पत्नी संध्यारानी श्रीवास्तव व स्व. डा आरपी रस्तोगी की पत्नी उषा रस्तोगी एवं पूर्व चार्टर महेन्द्रनाथ सेठ को भी सम्मानित किया गया। आरंभ केक काट कर किया गया। वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि सत्य, प्यार, करूणा, मैत्री, और सेवा ही है, जो समाज के लोगों को एक रखती है। इसी लिए लायंस क्लब की नींव मजबूत है। क्लब का उद्देश्य नि:स्वार्थ सेवा, प्रेम, ग़रीब तबके के लिए सहानुभूति और सत्यता पर आधारित है और विश्व शान्ति को प्रोत्साहित करते हुए सभी को एकता के सूत्र में बांधना है। अरूण त्रिपाठी ने कहा कि जौनपुर व आस पास के क्षेत्रों में सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से लायन्स क्लब जौनपुर की स्थापना 1985 मे की गई थी, जो निरंतर अपने सेवा कार्यो के परिणाम स्वरूप आज जनपद की अग्रणी संस्था के रूप में जानी जाती है। सुरेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि लायन्स क्लब इंटरनेशनल की स्थापन 1917 मे अमेरिका मे हुई थी। भारत में सर्व प्रथम दिल्ली में 1956 मे लायन्स क्लब खुला और जौनपुर में 1985 में इस संस्था की स्थापना लायन्स क्लब जौनपुर के रूप मे 35 सदस्यों के साथ हुई। संयोजक मदन गुप्ता, विवेक सेठ मोनू, डा. विकास रस्तोगी, सीए राजेश गुप्ता, अनिल गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य ने आये हुए लोगो का स्वागत किया7 प्रीति गुप्ता ने चार्टर पढ़कर संस्थापक सदस्यों का परिचय कराया7। इस अवसर पर इस अवसर पर पूजा त्रिपाठी, गीता गुप्ता, लायनेस अध्यक्ष उर्मिला सिंह, डा अजीत कपूर, डा वी एस उपाध्याय, डा मदन मोहन वर्मा, शकील अहमद, डा शिवानंद अग्रहरी, राधेरमण जायसवाल, परमजीत सिंह, ज्योति कपूर, मेघना रस्तोगी, शैल मौर्या, नीलम पांडेय, नीलू सेठ व संजय सिंघानिया आदि उपस्थित रहे।