फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कुंग फूं प्र तियोगिता में जौनपुर को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लखनऊ में 12 से 14 अक्तूबर आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय कुंगफू प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण समेत 27 पदक जीत कर दूसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक और 6 काश्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कुंगफूं एसोसिएशन के कोच संजीव साहू ने बताया कि पदक पाने वाले खिलाड़ियों का चयन हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय कुंगफूं प्रतियोगिता के लिए किया गया है। स्वर्ण पदक जीतने वालों में उत्कर्ष मिश्र, नितेश सेठ, चंदन मौर्य, श्रेय कुमार साहू, दिव्या गुप्ता, आराध्या गुप्ता, अनमोल गुप्ता, सुमित सिंह, महिला वर्ग सब जूनियर व सीनियर वर्ग में सत्या मौर्या, श्रद्धा साहू, कोमल गुप्ता, सोनाली विश्वकर्मा, नीतू जायसवाल, श्रेया साहू, सुहानी सिंह शामिल है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर वापस लौटने के बाद सीटी स्टेशन पर मैनेजर संदीप शर्मा, महिला टीम की मैनेजर यासमीन बेगम व उत्सव सिंह, उत्कर्ष सोनकर, रोहित बैंकर, विकास वर्मा, अमित निगम, मैनेजर संदीप शर्मा ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें