फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल गेट पर प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ । राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे उस समय भारी भीड़ जमा हो गई, जब सड़क के किनारे बैठी एक महिला जोर -जोर से चिल्लाने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक एक महिला अस्पताल के अंदर जाकर नर्स को बुलाकर लाई। एएनएम सरिता सिंह ने स्थिति को भांप कर तुरंत चादर मंगवा कर चारों तरफ से घेरा और वहीं प्रसव कराई। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

बदलापुर क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव निवासी बीरेंद्र खरवार की पत्नी रीता खरवार गर्भवती थी। वो स्थानीय अस्पताल में भर्ती होने के लिए आई थी। उसका पति उसे अस्पताल गेट के बाहर लबे रोड पर छोड़कर कर अपनी सास को लेने नकहरा खानदेव गांव में स्थित अपने ससुराल चला गया। इधर उक्त गर्भवती महिला को तेज पीड़ा होने के चलते उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह वहीं गिरकर तड़पने लगी। मामला समझ कर एक महिला दौड़कर अस्पताल के अंदर गई, एएनएम को बुलाकर लाई। एएनएम ने तत्काल रोड पर ही नार्मल प्रसव कराया। जब तक उसका पति अपनी ससुराल से सास को लिवाकर वापस आया। तब तक उसका सामान्य प्रसव कराकर अस्पताल कर्मियों ने उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें