बरईपार। मलन्ही के विधायक पारसनाथ यादव ने कहा की भाजपा सरकार बेगुनाहों का एनकाउंटर करवा रही है। अब तक लगभग 276 इन काउंटर हुए है जिसमें 76 इनकाउंटर फेक ही हुआ है। उन्होंने कहां प्रदेश का मुखिया सदन में कहते है कि अगर कायदे से नहीं रहोगे तो ठोकवा देगे। भाजपा सरकार अधिकारीयों को जबर्जस्ती काम करवा रही है। अधिकारी आत्महत्या कर रहे है। भाजपा सरकार तानाशाहों की तरह काम कर रही। उन्होंने कहां की इस सरकार में भ्रष्टाचार ,दुराचार ,अधिक बढ़ गया। क्षेत्र के कान्हापुर गांव में एक कार्यक्रम में पहुंचे विधायक ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आज तक सरकार ने जनता के लिए क्या किया। यह सरकार सिर्फ पुरानी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का उदघाटन कर रही है। उन्होंने कहां की मेडिकल कालेज का नाम किसी ऐतहासिक पुरुष के नाम होना चाहिए। उन्होंने कहां कि हार्टअटैक से मरने वाले उमानाथ सिंह के नाम मेडिकल कालेज का नाम रखना निंदनीय है। किसान मर रहे हैं। उनकों भाजपा सरकार ने किसानों को क्या लाभ दिया। उन्होंने कहा की फिर से समाजवाद की सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश का विकास होगा।