फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापुजा व दशहरा के लिए ीक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट अरविंद मलप्पा बंगारी ने सोमवार को दुर्गापूजा व दशहरा में सुरक्षा व शांति के मद्देनजर सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। साथ ही उनको अपने-अपने क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूस व शोभा यात्रा में शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व के अंतर्गत मुख्य पर्व महा अष्टमी, महानवमी एवं दशहरा 17, 18, 19 व 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। नवरात्रि में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं दशहरे के दिन जुलूस व शोभा यात्रा के रूप में ले जाकर पवित्र नदियों एवं सरोवरों में विसर्जित की जाती हैं। इसके अतिरिक्त अन्य तिथियों में दुर्गा प्रतिमाओं का पूजन, रामलीला व भरत मिलाप आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिस पर नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्र और उप जिला मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा के लिए उत्तरदायी बनाया गया है। दुर्गापूजा प्रतिमाओं का विसर्जन 19 व 20 को संपन्न होगा। मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम नखास मुहल्ला (ओलंदगंज) विसर्जन घाट पर संपादित होगा। दुर्गा पूजा प्रतिमाओं के विसर्जन में शांति व्यवस्था हेतु विशेष रूप से मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिसमें गोमती नदी (विसर्जन घाट) पर जिला विकास अधिकारी दया राम, जुलूस के आरंभ से (अहियापुर से सुतहट्टी चौराहे तक) तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्रनाथ, सुतहट्टी चौराहे से कोतवाली चौराहे तक अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर चंद्रशेखर, कोतवाली से चहारसू चौराहे तक बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संजय राय, चहारसू चौराहे से शाहीपुल तक जिला कार्यक्रम अधिकारी गोविंद दयाल यादव, सरायपोख्ता ओलंदगंज से सांसद केपी सिंह के मकान की गली होते हुए विसर्जन स्थल तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह देव प्रताप, सद्भावना पुल से अशोक टाकीज तिराहे तक चकबंदी अधिकारी रामनगर सांकेत कुमार त्रिपाठी, ओलंदगंज से मछलीशहर पड़ाव तक जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, कोतवाली से चांद मेडिकल स्टोर नबाब युसुफ रोड तक उपायुक्त मनरेगा कमलेश कुमार सोनी है। चहारसू चौराहे पर जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पांडेय, अटाला चौराहा पर जिला विकलांग जन विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या, सद्भावना पुल पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, बड़ी मस्जिद के पास महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उमेश कुमार सिंह, मोहम्मद हसन कालेज के पास जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम व जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार को नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर मदिरा की दुकानों की बंदी सुनिश्चित करने, राजा साहब के पोखरे पर आयोजित विजयदशमी में शांति एवं विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद में 12 सेक्टर व 27 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। उनको पुलिस अधिकारी व थानाध्यक्षों के सहयोग से शांति एवं विधि व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें