बदलापुर/ घनश्यामपुर। क्षेत्र के पूरा गंभीरशाह गांव निवासी कक्षा छठवीं के दस वर्षीय छात्र आशुतोष में मां भगवती के प्रति अगाध श्रद्धा है। वह इस वर्ष नवरात्र में अपने घर में मां दुर्गा की स्थापित प्रतिमा की दोनों वक्त पूजा कर रहे हैं। साथ ही देवी के नाम पर नौ दिन का उपवास रखा है। आशुतोष ने बताया कि मां भगवती की अनवरत कृपा मेरे तथा परिवार पर सदैव बनी रहे। साथ ही उपवास तथा पूजा अर्चना का मुख्य उद्देश्य सभी का मंगल हो। आशुतोष चार वर्ष से ही एकादशी का भी व्रत रखता है। परिवार में उसके बाबा राजेंद्र प्रसाद धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। उनका अनुकरण करते हुए बालक में व्रत रखने की प्रेरणा जागृत हुई।