फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो सपना चौधरी जौनपुर में नहीं लगा पाएंगी ठूमका!

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सम्राट एंड शिवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सपना डांस शो के कार्यक्रम की परमिशन एसडीएम सदर ने निरस्त कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 28 को पीसीएस की परीक्षा और चेहल्लुम के त्योहार की वजह से ऐसा निर्णय लिया गया है। यह दूसरा अवसर है जब सपना चौधरी का कार्यक्रम जौनपुर में निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन

सपना चौधरी का कार्यक्रम जफराबाद क्षेत्र में 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे से 10 बजे रात तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने इसके लिए 200, 300, 500 और 1000 का टिकट बेच रहे हैं। मतापुर और टीवी हास्पिटल रोड पर टिकट बेचे जा रहे हैं। रविवार को अश्लीलता के विरूद्घ जागरूकता संगोष्ठी में सपना चौधरी के डांस शो के बारे में वक्ताओं ने चर्चा किया। पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह ने अश्लीलता पर सवाल उठाया और कहा कि जौनपुर में ऐसे आयोजन नहीं होने चाहिए। रविवार की देर शाम एसडीएम सदर ने परमिशन कैंसिल कर दिया। इसके पीछे उन्होंने कारण पीसीएस की परीक्षा और त्योहार बताया। जबकि परमिशन के दौरान उन्होंने इस विषय पर गौर क्यों नहीं किया। माना जा रहा है कि विरोध के बाद सपना डांस शो का परमिशन निरस्त कर दिया गया है। सैकड़ों लोगों ने टिकट खरीद लिए है। सवाल यह उठता है कि क्या परमिशन निरस्त होने के बाद सपना डांस शो हो पाएगा या नहीं। वैसे आयोजक डांस शो कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इसके पूर्व टीडी कालेज में कार्यक्रम दो माह पहले आयोजित था जो विरोध के बाद स्थगित कर दिया गया था। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि एसडीएम सदर के स्तर से परमिशन दिया जाता है। उन्होंने परीक्षा की वजह से परमिशन निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें